फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   five corona positive found in siddhrathnagar

स्वास्थ्यकर्मी सहित पांच कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 22 Jul 2020 06:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
five corona positive found in siddhrathnagar
स्वास्थ्यकर्मी सहित पांच कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

बांसी, शोहरतगढ़ और डुमरियागंज क्षेत्र के निवासी हैं सभी
रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में किया शिफ्ट
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 456 कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। खेसरहा सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कर्मचारी सहित चार लोग बुुधवार को कोरोना संक्रमित पाए गए। बीआरडी मेडिकल कॉलेज से कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि के बाद इन चारों को जिला महिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। चार नए मरीजों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 456 हो गई है। इनमें से 281 संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जबकि 165 का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कोरोना के संक्रमण से 10 की मौत हुई है।

जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने के बाद सैंपल भेजे जाने का सिलसिला जारी है। खेसरहा सीएचसी के चिकित्सक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनके संपर्क में आने वाले सीएचसी के कर्मचारी का सैंपल लिया गया था। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय व्यक्ति का सैंपल गया था। शोहरतगढ़ कस्बा निवासी 48 वर्षीय महिला और 50 वर्षीय पुलिसकर्मी का सैंपल संक्रमित होनेे के संदेह में लिया गया था। बुधवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में सभी चारों संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed