फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five animals loaded on pickup rescued, two smugglers caught

Siddharthnagar News: पिकअप पर लदे पांच पशुओं को छुड़ाया, दो तस्कर पकड़ेे

Sun, 12 Jan 2025 10:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Five animals loaded on pickup rescued, two smugglers caught
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-उतरौला मार्ग पर स्थित धरखपुर गांव के पास पुलिस ने घेराबंदी करके पशुओं से लदी एक पिकअप को पकड़ा। उसमें क्रूरतापूर्वक बांधे गए चार पशुओं और एक बछिया को छुड़ाया।
मौके से दो लोगों को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपी लखीमपुर खीरी के हैं, और पशुओं को बिहार लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उन पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एसओ भवानीगंज रामदेव ने बताया कि सुबह जानकारी मिली कि एक पिकअप में कुछ लोग पशु लेकर निकल रहे हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एक टीम तैयार की गई। इसके बाद बताए हुए स्थान क्षेत्र के उतरौला-बस्ती मार्ग पर धनखरपुर के पास टीम फैल गई और वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच एक पिकअप आती दिखी। जो पुलिस की चेकिंग देखकर मुड़ने की कोशिश में थी।
घेराबंदी करके उसे रोक लिया गया। तलाशी में चार पशु और एक बछिया बंधी मिली। पशुओं को छुड़ाया गया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि दो लखीमपुर खीरी के निवासी हैं।

पकड़े गए आरोपियों में अनुदित मौर्य निवासी वार्ड नंबर छह सिगंही कला थाना सिगांही कला जनपद लखीमपुर खीरी (वाहन चालक) और हरजीत सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी खेरतिया कश्यपनगर थाना तिकोनिया जनपद लखीमपुर खीरी शामिल हैं।
पूछताछ में इनके द्वारा बताया गया कि वह पशुओं को लेकर बिहार जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed