फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Firstly Etawah and lastly the result of Kapilvastu will come.

सबसे पहले इटवा और अंतिम में कपिलवस्तु का परिणाम आएगा

Sun, 06 Mar 2022 10:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
Firstly Etawah and lastly the result of Kapilvastu will come.
सबसे पहले इटवा और अंतिम में कपिलवस्तु का परिणाम आएगा
विज्ञापन

-विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को, तैयारी में जुटे अफसर
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च होगी। जिले में सबसे पहले इटवा विधानसभा चुनाव का परिणाम आएगा, जबकि अंतिम दौर में कपिलवस्तु विधानसभा के हार जीत की जानकारी मिलेगी। हालांकि, नवीन मंडी स्थल में मतगणना शुरू होने के बाद सभी विधानसभा क्षेत्रों का रुझान सुबह से ही मिलने लगेगा।
मतगणना के दौरान पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक बार में 14 टेबल लगाए जाएंगे। एक राउंड में 14 बूथ की मतगणना होगी। बूथ संख्या के आधार मतगणना की रिपोर्ट आएगी। इटवा में सबसे कम बूथ हैं, इस कारण वहीं का जीत-हार का फैसला सबसे पहले आ जाएगा। इटवा के बाद शोहरतगढ़ का परिणाम सामने आएगा। मतगणना के दौरान सभी की नजर रुझान पर होगी।
विज्ञापन

जिले में कपिलवस्तु में सबसे अधिक 583 बूथ हैं, जबकि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 464 बूथ, बांसी में 497 बूथ और इटवा में 426 और डुमरियागंज में 488 बूथ हैं। जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह ने बताया कि बूथवार मतगणना होगी, जहां कम बूथ हैं, वहां का परिणाम पहले प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

52 सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
मतगणना स्थल पर 52 सीसीटीवी कैमरे से लोगों के गतिविधियों की रिकॉर्डिंग की जाएगी। सख्त सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना होगी। मतगणना स्थल पर अनधिकृत व्यक्ति नहीं जा सकेंगे। एजेंट मोबाइल अंदर नहीं ले जा सकेंगे।
मतगणना स्थल के आसपास के क्षेत्र में भी पुलिस सक्रिय रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed