{"_id":"60ddf1378ebc3e9e92248979","slug":"first-nephew-then-uncle-died-during-treatment-siddharthnagar-news-gkp400280038","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार इंच जमीन ने पहले भतीजा और अब चाचा की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार इंच जमीन ने पहले भतीजा और अब चाचा की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले भतीजा फिर चाचा की इलाज के दौरान मौत
चार इंच जमीन के लिए हुई थी मारपीट, सात लोग हुए थे जख्मी
ढेबरुआ के कठेला गर्वी गांव के टोला जहलीडीह का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ढेबरुआ। थानाक्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के टोला जहलीडीह में जमीन के विवाद में हुए मारपीट में घायल एक और व्यक्ति की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। लखनऊ में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। चार इंच जमीन के लिए भतीजे के बाद अब चाचा की जान चली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के कठेला गर्वी गांव के टोला जहलीडीह में 28 जून को जमीन के लिए दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्ष के सात लोगों को चोटें आई थीं। एक घायल अब्दुल सलाम उर्फ बाकर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दूसरे घायल इनातुल्लाह उर्फ गम्मज (45) की बृहस्पतिवार को लगभग तीन बजे लखनऊ मेें मौत हो गई। परिवार के लोग अभी बाकर की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि चाचा इनातुल्लाह के मौत की खबर आ गई। लगातार इस दूसरी मौत से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में चौकी प्रभारी कठेला वीरेंद्र कुमार कुंवर ने बताया कि इनातुल्लाह की लखनऊ में मौत हो गई है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।