फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire started due to spark of bonfire, goods burnt

Siddharthnagar News: अलाव की चिंगारी से लगी आग, सामान जला

Wed, 28 Dec 2022 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Fire started due to spark of bonfire, goods burnt
नगर पंचायत बिस्कोहर के अटल नगर में आग लगने जलकर राख हुआ सामान। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अलाव की चिंगारी से लगी आग, सामान जला
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर वार्ड में हुई घटना
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर पांच अटल नगर में ठंड से बचने के लिए मंगलवार रात एक घर में जलाए गए अलाव की चिंगारी से आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से घर में रखा लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच अटल नगर निवासी सत्यराम गौतम के घर के पीछे टीनसेड में मंगलवार आधी रात ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव से निकली चिंगारी से टीनशेड के घर में आग लग गई। घटना के वक्त परिवार के लोग आगे वाले कमरे में सोए हुए थे। आग लगी देख परिवार के लोग जग गए। आग बुझाने की कोशिश करने लगे, जबतक आसपास के लोग पहुंचते, तबतक उसमें रखा अनाज, कपड़ा व गृहस्थी का अन्य सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

एक घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित सत्यराम गौतम ने बताया कि घटना की जानकारी नगर पंचायत प्रशासन के साथ राजस्व विभाग को दी गई है। इस संबंध में लेखपाल अवधेश कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन कर लिया गया है। मौके पर पीड़ित परिवार को ठंड से बचने के लिए कंबल उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed