{"_id":"6883c33b5ec519a3b5019ecb","slug":"fire-in-the-warehouse-tent-items-burnt-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141681-2025-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गोदाम में लगी आग टेंट का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गोदाम में लगी आग टेंट का सामान जला
विज्ञापन
बांसी कस्बे के आजादनगर वार्ड में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कस्बे के आजाद नगर वार्ड में आबादी के बीच स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार की सुबह 11:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई।
आग से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में टेंट हाउस का काफी सामान जल गया।
रामजतन का बहबोल के पास टेंट का सामान बनाने का कारखाना है। उनका आजादनगर वार्ड में हॉस्पिटल के बगल में गोदाम है। गोदाम में काफी मात्रा में टेंट का सामान, पर्दा, कपड़ा, मैटी आदि रखा था। गोदाम के मालिक वर्तमान में बाबा धाम गए हैं। 11.00 बजे के आसपास लोगों ने देखा कि गोदाम से धुआं उठ रहा है। जब करीब गए तो देखा कि आग लगी है। लोगों ने पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी और आग बुझाने में लग गए।
गोदाम के बगल में स्थित हॉस्पिटल में बोरिंग थी, जिससे आग को काबू में करने में काफी मदद मिली। आग लगने की सूचना पर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और आग बुझाने के प्रयास में लग गए।