{"_id":"653965ee2e1673fae60a7544","slug":"fire-in-house-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7150-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से लगी आग
Thu, 26 Oct 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया क्षेत्र के अशाेगवा गांव में दुकान में लगी आग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- है
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अशोगवा गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के अशोगवा गांव में बुधवार को खाना बनाते समय गैस सिलिंडर से आग लग गई। ग्रामीणों के घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगी की इस घटना में किराना और चप्पल, जूता की दुकान सहित घर का सामान जल गया। वहीं, एक बच्चा छींटा पड़ने से झुलस गया।
क्षेत्र के अशोगवा गांव निवासी राजेंद्र की पत्नी गीता मंगलवार को गैस सिलिंडर पर खाना बना रही थी। बताया जा रहा है कि एकाएक गैस धधक उठा और छप्पर के घर में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही वह भागकर घर से बाहर निकल गई। उसके बाहर निकलते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे घर और बगल की किराना और जूता-चप्पल की दुकान में आग फैल गई। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उनकी कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
आग बुझ जाने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग से एक बच्चे का पैर मामूली झुलस गया। आग की इस घटना में दोनों दुकानों और मकान में रखे 10 लाख रुपये से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर एसओ मिश्रौलिया अरविंद कुमार और लेखपाल सरवन मौके पर पहुंच गए। लेखपाल ने नुकसान के बारे में पड़ताल की। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट तैयार करके ऊपर भेजी जाएगी।