फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire burns cottage and household goods

आग से झोपड़ी और गृहस्थी का सामान जला

Thu, 23 Mar 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 23 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fire burns cottage and household goods
बांसी में पीडि़ता को सांत्वना देतीं नपा अध्यक्ष चमनआरा राइनी। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। नगर के निषादनगर वार्ड के बढ़यानगर में बुधवार की देर शाम फूस की झोपड़ी में आग लग गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अगलगी में नकदी समेत लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। बढ़यानगर निवासी सत्तार फूस की झोपड़ी बनाकर परिवार के सदस्यों के साथ रहते थे। बुधवार की देर शाम झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते झोपड़ी धू-धूकर जलने लगी। मौके पर पहुंचे आसपास के लोग जबतक आग को बुझाने का प्रयास करते तब तक झोपड़ी जल चुकी थी।
विज्ञापन

पीड़ित सत्तार के मुताबिक आग से चारपाई, बिस्तर, कपड़ा और घर में रखे अनाज के अलावा मुबंई से पुत्र द्वारा भेजा गया 60 हजार रुपये नकदी भी जल गया। लगभग एक लाख रुपये से अधिक की क्षति हुई है। सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह मौके पर पहुंची नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed