फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire and cash in the fire

आग लगने से नकदी व जेवरात राख

Mon, 06 Nov 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 06 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
Fire and cash in the fire
वासा दरगाह में शार्ट-सर्किट से लगी आग से जला फर्नीचर व कपड़ा। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के वासा दरगाह में रविवार की रात एक मकान में आग लग गई। इस आग से जहां घर में सो रहा परिवार बाल- बाल बच निकला वहीं, घर में रखे जेवरात व नकदी सहित अन्य कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए। इस अग्निकांड मेें तकरीबन 3 लाख की क्षति बताई जा रही है। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया लिया गया। वहीं, सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंचा जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ग्राम वासा दरगाह निवासी रमजान का परिवार रविवार की रात खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब 11 बजे घर में आग लग गई। आग की गर्मी से घर वालों की नींद खुली तो पूरा मकान लपटों से घिरा हुआ था। घर वालों ने बाहर निकलकर किसी तरह जान बचाई। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। गृहस्वामी के मुताबिक इस आग लगने की घटना में घर में रखे बेड, सोफा, आलमारी, बक्सा, सूटकेश, करीब एक लाख तक क ी कीमती जेवरात व 20 हजार नकदी नष्ट हो गई।
विज्ञापन

इस घटना में कुल मिलाकर करीब तीन लाख की संपत्ति नष्ट हुई है। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड व तहसील प्रशासन को दी गई। लेकिन कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। इस संबंध में तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना के बाद मौके पर हलका लेखपाल को भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed