फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   FIR against six people including the vehicle owner for assault

Siddharthnagar News: हमला करने के आरोप में वाहन मालिक समेत छह पर प्राथमिकी

Sun, 07 Jun 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Jun 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
FIR against six people including the vehicle owner for assault
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के परसा इमाद गांव में खेत की जुताई के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो के मालिक इसरार और चालक सुरेंद्र को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाद में दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया। वहीं, छह आरोपियों पर हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी फतहुल्लाह और उनका बेटा सुलेमान खेत की जुताई करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे खालिद और हजरत को भी निशाना बनाया गया। हमले में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को बेवा सीएचसी ले जाया गया, जहां फतहुल्लाह की हालत नाजुक होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डुमरियागंज इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, उसके मालिक इसरार और चालक सुरेंद्र को पकड़कर पूछताछ की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed