{"_id":"62f7eafe8404b37b8a2e0aaa","slug":"filth-in-drain-cleaning-not-done-siddharthnagar-news-gkp4470294191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजबजा रही शहर की मुख्य नालियां, गंदगी से हुईं जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजबजा रही शहर की मुख्य नालियां, गंदगी से हुईं जाम
विज्ञापन
शहर के अशोक मार्ग पर स्थित डीएम आवास के सामने जाम ताड़ा नाला। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजबजा रही शहर की मुख्य नालियां, गंदगी से हुईं जाम
- डीएम आवास के पास की नाली गंदगी से पटी, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। साफ-सफाई के अभाव में शहर की मुख्य नालियां गंदगी से जाम हो गई हैं। अशोक मार्ग पर डीएम आवास के पास नाली कूड़ा से पटी पड़ी है। मंडी समिति के पास गंदगी और कूड़े के कारण नाली जाम हो गई है।
दुर्गंध के कारण राहगीरों एवं स्थानीय निवासियों को सांसत झेलनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि अगर बारिश हुई तो पिछले वर्ष की तरह नाली का गंदा पानी सड़क पर बहेगा।
मुख्य नाली क्षतिग्रस्त होने और गंदगी से पटे होने की वजह से पिछले वर्ष मंडी समिति के पास सड़क पर गंदा पानी बहता रहा, जिसका नतीजा रहा सड़क टूटकर नाली में बदल गई थी।
विज्ञापन
थोक सब्जी व्यापारी नेता मोहम्मद मुस्तफा का कहना है कि प्रतिदिन सब्जी और फल लदे वाहन मंडी समिति में आते हैं। सड़क में बने गड्ढे से गुजरने में वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अभी भी मंडी के पास गंदगी के कारण नाली पटी है। बारिश होने पर नाली का गंदा पानी सड़क पर पसरने लगेगा। कुछ इसी तरह का हाल अशोक मार्ग किनारे बने नाले का है।
सफाई नहीं होने से अशोक मार्ग किनारे बने नाले का उपरी हिस्सा गंदगी व कूड़े से बजबजा रहा है, जबकि इसी मार्ग पर डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारियों और न्यायिक अधिकारियों का भी आवास है।
एडीएम उमाशंकर ने कहा कि नगर पालिका में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया गया है, जहां भी लापरवाही होगी संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जलनिकासी का नहीं है प्रबंध
शहर निवासी मनोज तिवारी का कहना है कि शहर से जलनिकासी के लिए विभाग की तरफ से न तो कोई योजना बनाई गई और न ही इस पर कोई कार्य हुआ है। नतीजा यह है कि मंडी समिति और वन विभाग समेत पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग के कार्यालय बरसात के मौसम में पानी में डूबे रहते हैं। अशोक मार्ग किनारे बने नाले से गंदा पानी निकलने के लिए शहर के आखिरी छोर तक नाला का निर्माण नहीं हुआ है। इससे बारिश के मौसम में उफान आने पर नाले का पानी का आसपास के खेतों में बहता है। इसी तरह उसका रोड किनारे भी नाले का निर्माण नहीं किया गया, जिससे जलनिकासी का इंतजाम हो सके।
लोग कर चुके है आंदोलन
मंडी समिति की सड़क दुरुस्त करने के लिए स्थानीय निवासियों एवं मंडी समिति व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था। उन्होंने सड़क में बने गड्ढे की मरम्मत और नाली का निर्माण कराने की मांग की थी। जिसके बाद टूटी नाली के निर्माण के साथ सड़क का भी निर्माण हुआ है। इससे वर्तमान में तो राहत है लेकिन बरसात में फिर से दिक्कत होगी। लोगों ने जलनिकासी के लिए नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।