फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fighting in family dispute, three injured

Siddharthnagar News: पारिवारिक विवाद में मारपीट, तीन घायल

Mon, 22 Jul 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Fighting in family dispute, three injured
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महमुदवा गांव के टोला अतरी बाजार का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र महमुंदवा टोला अतरी बाजार में शनिवार रात में पारिवारिक विवाद को लेकर दो भाइयों में मारपीट हो गई। बीच बचाव करने आई मां और तीन बहनों को भी चोट लग गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों पकड़ हिरासत में लेकर थाने लाई। और आगे की कार्रवाई जुट गई।


क्षेत्र के अतरी बाजार निवासी सादिक अली अपने भाइयों व भाभियों से घर में आए दिन कलह व झगड़ा से तंग आकर अपनी मां शबरूनिशा और छोटे भाई शोहराब बहन आमिना को लेकर गांव में अलग रहता था। बताया जा रहा है कि शनिवार को सादिक अली ट्रैक्टर से देर रात तक खेत जोत रहा था, किसी बात को लेकर बड़ा भाई फरियाद, सादिक के घर आकर झगड़ा करने लगा। झगड़ा की सूचना पर सादिक भी घर पहुंचा तो देखा बड़ा भाई फरियाद और भाभी अफसाना, मां से झगड़ा कर रहे थे। झगड़ा करते-करते लाठी उठा कर सादिक और मां शबरूनिशा को डंडे से मारने लगे। सादिक ने भी डंडे उठा कर मारपीट करने लगा। मारपीट होता देखकर तीनों बहनों ने बीच बचाव करने लगी। उसी दौरान फरियाद ने गुस्से में आकर सब्जी काटने वाले चाकू से बहनों पर हमला कर दिया। जिससे बहन खुशनुमा की दाएं हाथ की अंगुली कट गई। और मां शबरूनिशा, बहन हमीदा खातून व हुसैन बानों को चोट आई। मामले दोनों भाइयों ने थाने पर तहरीर दिया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि पारिवारिक विवाद के झगड़े में तीन लोगों को मामूली चोट आई है। दोनों भाइयों ने तहरीर दी है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed