फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fight between two parties in the matter of transaction

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 01 Jul 2021 10:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in the matter of transaction
लेनदेन के मामले में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के कोइरीडीहा गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के कोइरीडीहा में बृहस्पतिवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। किसी ने मारपीट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्षेत्र के कोइरीडीहा गांव के एक पक्ष जगरनाथ और दूसरे पक्ष राजाराम लोहार को डेढ़ साल पहले एक बीघा जमीन के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। लेकिन राजाराम को पांच लाख से अधिक पैसा रकम देकर गांव के ही जगनारायन चौरसिया ने एक बीघा जमीन रजिस्ट्री करवा लिया। उसके बाद राजाराम ने जगरनाथ का पैसा वापस कर दिया। जिससे जगरनाथ ने राजाराम से डेढ़ साल का ब्याज मांगा। इसी मामले को लेकर बृहस्पतिवार सुबह में दोनों पक्ष में समझौता कराने के लिए एक पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। उसी दौरान किसी ने मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने दोनों पक्ष को पकड़ लिया। शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र बहादुर सिंह ने मारपीट का वीडियो वायरल को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की जा रही है। दोनों पक्ष के तरफ से तहरीर मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed