फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Few children arrived at school in the scorching heat; teachers went to their homes to call them.

Siddharthnagar News: तपती धूप में कम बच्चे पहुंचे स्कूल घर से बुलाने गए अध्यापक

Fri, 26 Jun 2026 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Few children arrived at school in the scorching heat; teachers went to their homes to call them.
सिद्धार्थनगर। गर्मियों की छुट्टी के बाद 16 जून को स्कूल तो खुले लेकिन तेज धूप और गर्मी के कारण उन्हें 24 जून तक बंद कर दिया गया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को स्कूल दोबारा खोले गए। पहले दिन परिषदीय विद्यालयों की पड़ताल में अलग-अलग माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्मी के कारण बच्चों की संख्या कम दिखी। अधिकांश अध्यापक ड्यूटी पर नजर आए। कहीं अध्यापकों को बच्चों को बुलाने के लिए उनके घर तक जाना पड़ा तो कहीं कम संख्या में आए बच्चे ही पढ़ाई करते नजर आए। घोसियारी प्रतिनिधि के अनुसार, खेसरहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रिउना में सुबह 8:45 बजे कुल छात्र संख्या 39 के सापेक्ष 10 बच्चे पहुंचे थे। विद्यालय में छात्र आते हुए मिले प्रधानाध्यापक अध्याराम वर्मा ने बताया कि सहायक अध्यापक रामकेश चौधरी गांव में बच्चों को बुलाने गए हैं। सुबह 9:05 बजे प्राथमिक विद्यालय बरैनिया में कुल छात्र संख्या 67 के सापेक्ष 15 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश ने बताया कि स्कूल के बगल में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है, इसीलिए आज संख्या कम है। सुबह 9:30 बजे प्राथमिक विद्यालय मसइचा में कुल छात्र संख्या 74 के सापेक्ष उपस्थित बच्चों की संख्या नौ रही। महदेवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नौगढ़ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गनेरा में 116 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि यहां आठ अध्यापक है, जिसमें एक अध्यापिका आज अवकाश पर है। प्राथमिक विद्यालय भैसहवा में 37 बच्चे उपस्थित रहे और सभी अध्यापक भी विद्यालय पर उपस्थित मिले। इन स्कूलों में बच्चे गर्मी से परेशान दिखे।
विज्ञापन

सफाई व पेयजल की व्यवस्था में कमी : भवानीगंज। नगर पंचायत बढ़नी चाफा में स्थित प्राथमिक विद्यालय बढ़नी गांव मोदीनगर में कुल बच्चों 131 के सापेक्ष 45 बच्चे मौजूद मिले। यहां छह अध्यापक तैनात हैं, जिसमें पांच मौजूद रहे, एक छुट्टी पर थे। सफाई व्यवस्था खराब दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय गोड़टुटता में कुल बच्चों 66 के सापेक्ष 15 बच्चे मौजूद रहे। यहां तैनात प्रधानाध्यापक आनंद यादव दवा करवाने के लिए गए हुए थे। सहायक अध्यापक योगेंद्र वर्मा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि एक नल लगा हुआ, जिसका पानी साफ नहीं आ रहा है और यहां शौचालय भी नहीं बना है।
गर्मी से परेशान रहे बच्चे : चिल्हिया। शोहरतगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खुरहुरिया में कुल बच्चों 88 के सापेक्ष 56 बच्चे उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक कल्पना सिंह ने बताया स्कूल में बिजली व्यवस्था न होने के कारण इतनी भयंकर गर्मी बच्चों को पढ़ने में बहुत ही दिक्कत हो रही है।

वहीं, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय भावपुर एकडेगा में कुल बच्चों 174 के सापेक्ष 75 बच्चे मौजूद रहे। प्रधान अध्यापक शशिकांत त्रिपाठी ने बताया गर्मी अत्यधिक होने के कारण बहुत कम ही बच्चे आए हैं। धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ेगी सभी अध्यापक मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed