फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Female friends allege discrimination in attendance

Siddharthnagar News: महिला मेटों ने हाजिरी लगाने में भेदभाव का लगाया आरोप

Tue, 12 Nov 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 12 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Female friends allege discrimination in attendance
सिद्धार्थनगर। मनरेगा महिला मेट संघ जिला इकाई मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में बैठक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 10 सूत्रीय मांगों के समाधान का ज्ञापन सौंपा। संगठन की जिलाध्यक्ष नसीबुन्निशा ने कहा कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सेवक हाजिरी लगाने के नाम पर भेदभाव कर रहे हैं। इस पर अंकुश लगाया जाए, वरना संगठन धरना-प्रदर्शन के लिए विवश होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिला मेट के 25 दिन काम को 10 दिन का पैसा मिलता है। मनरेगा काम चालू होने पर रोजगार सेवक लिखित रूप से काम पर बुलाएं, जिससे हाजिरी न कटे, सभी महिला मेटों का मास्टर रोल जब निकले, ब्लाॅक से उसका एक कापी उपलब्ध कराया जाए। बकाया मजदूरी का भुगतान तत्काल कराएं। इस अवसर पर पूनम शुक्ला, रंजीता, सुनीता, सीमा व सुधा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed