फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Feeling cool at night due to drop in minimum temperature

Siddharthnagar News: न्यूनतम तापमान में गिरावट से रात में ठंडक का एहसास

Sat, 21 Oct 2023 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 21 Oct 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Feeling cool at night due to drop in minimum temperature
बृहस्पतिवार की रात 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

अधिकतम तापमान अभी भी 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। रात में निकलने वालों को हल्की ठंडक का एहसास होने लगा है। पिछले कुछ दिनों 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। ऐसे में रात में लापरवाही करने वालों के बदला मौसम का मिजाज भारी पड़ रहा है।

दिन में भले ही तेज धूप निकलती हो, रात में हल्की ठंड सताने लगी है। शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। बृहस्पतिवार के न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो शनिवार रात को तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है। अब रात में तापमान की गिरावट के साथ धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। दिन में आसमान साफ रहने से अभी हल्की गर्माहट बनी रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिन में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रह सकता है। फिलहाल अगले चार से पांच दिन मौसम में किसी विशेष बदलाव का संकेत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शुगर-ब्लड प्रेशर के रोगी रखें खास ख्याल
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अचानक तापमान में इतना अधिक परिवर्तन से शुगर व ब्लड प्रेशर के मरीजों को खास दिक्कत हो सकती है। सबसे अधिक सावधानी ऐसे मरीजों को ही रखनी होती है। नियमित रूप से अपने शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच कराएं। इसके अलावा खान-पान व पहनावे को लेकर भी सतर्क रहें। अगर रात में घर से बाहर निकल रहे हैं तो खुद को ठंड से बचाने का उपाय जरूर करें। अचानक सर्दी-गर्मी से बुखार, जुकाम आदि के मामले भी बढ़ते हैं। ओपीडी में रोज ऐसे मरीज आने लगे हैं जो मौसम में बदलाव के चलते बीमार हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed