फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Father-in-law who beat daughter-in-law arrested

बहू को पीटने वाले सास और ससुर गिरफ्तार

Thu, 26 Nov 2020 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Father-in-law who beat daughter-in-law arrested
बहू को पीटने वाले सास-ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल
पुलिस ने घर पहुंचकर पीड़िता से तहरीर लेकर दर्ज किया केस
सदर थानाक्षेत्र के पटनी जंगल गांव की है घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थानाक्षेत्र के पटनी जंगल गांव में एक बहू की पिटाई का वीडियो बुधवार देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बहू को सास-ससुर पीट रहे थे। वीडियो पुलिस के पास पहुंचा तो रात में ही पीड़िता के घर पहुंच गई। बहू से प्रार्थना पत्र लेकर मारपीट और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष सदर राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में सास-ससुर बहू की पिटाई कर रहे थे। जांच में पता चला कि वीडियो क्षेत्र के पटनी जंगल गांव का है। इसके बाद पुलिस टीम पहुंची, यहां अफसाना खातून पत्नी अख्तर अली निवासी ग्राम पटनी जंगल थाना सदर ने बताया कि उसकी पिटाई की गई है। अफसाना खातून की तहरीर पर ससुर शाह आलम और सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed