फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Farmers will not be allowed to face shortage of manure'

‘किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी’

Sat, 18 Dec 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
'Farmers will not be allowed to face shortage of manure'
पत्रकारों से बात करते सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी’
विज्ञापन

सांसद की पहल पर जिले में 51 हजार बोरी खाद की पहली रैक आई
सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि गेहूं के लिए यूरिया खाद की वर्तमान में बहुत जरूरत है। जिले में किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। सांसद ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता में कहा कि किसानों की समस्या को देखते हुए उन्होंने मामले को सदन में उठाया।
सांसद ने कहा कि किसान देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं, इसलिए उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान होना चाहिए। खेती कार्य में उन्हें सहूलियत मिलेगी तो देश का उत्थान होगा। उन्होंने खाद की आपूर्ति का मामला सदन में उठाया। केंद्रीय उर्वरक मंत्री डॉ. मनसूख मांडविया से मिलकर जिले में यूरिया खाद आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। उर्वरक मंत्री ने जिले में अतिरिक्त यूरिया की आपूर्ति कराने का आश्वासन दिया। शनिवार को ही 51 हजार बोरी यूरिया की पहली रैक आ गई है। तीन दिन बाद फिर 55 हजार बोरी यूरिया आएगी। इफ्को की तरफ से भी 32 हजार बोरी से अधिक यूरिया जिले में आएगी। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन एसपी अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

कालानमक उत्पादन को तराई क्षेत्र में देंगे बढ़ावा
सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि ‘एक जनपद एक उत्पाद’ के तहत कालानमक धान के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक करते हुए कालानमक धान को व्यावसायिक स्वरूप देना होगा। कालानमक चावल को विश्व स्तर बाजार उपलब्ध कराने के साथ तराई क्षेत्र के जिलों में किसानों को जागरूक कर कालानमक धान के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रत्येक माह कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed