फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmers upset due to crop failure

Siddharthnagar News: फसल बरबाद होने से किसान परेशान, आम जनता भी त्रस्त

Fri, 04 Aug 2023 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 04 Aug 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to crop failure
तुलसियापुर क्षेत्र में धान की फसल को बर्बाद करते छुट्टा पशु।
शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में छुट्टा पशुओं से परेशान किसानों और नागरिकों ने विधायक व एसडीएम से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। विधायक विनय वर्मा ने एसडीएम व बढ़नी नगर पंचायत के ईओ से पशुओं को गौशाला में रखने लिए ठोस कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के बढ़नी नगर पंचायत, तुलसियापुर क्षेत्र के औदही कलां, अहिरौला, मधवापुर, खैरहनिया आदि गांवों व चिल्हिया क्षेत्र के बस्ठा क्षेत्र के किसानों ने क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा से छुट्टा गोवंशीय पशुओं से निजात दिलाने की मांग की। किसानों ने बताया कि एक तरफ तो वह बारिश न होने से परेशान हैं और अगर किसी तरह से धान की रोपाई कर लिया गया तो अब छुट्टा पशु उसे बरबाद कर रहे हैं। इसी प्रकार बढ़नी नगर के लोगों ने शिकायत किया कि वार्ड नंबर 11 के पीएनबी बैंक के पास सड़क पर पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे लोगों को काफी समस्या हो रही है। जिसके बाद विधायक ने शोहरतगढ़ एसडीएम व बढ़नी ईओ से छुट्टा गौवंशीय पशुओं को गोशालों में रखवाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इस संबंध में शोहरतगढ़ एसडीएम प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि बढ़नी व शोहरतगढ़ बीडीओ और बढ़नी व शोहरतगढ़ नगर पंचायत के ईओ से छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशालाओं में भेजने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed