{"_id":"62b5fd2578b0827bf975ea36","slug":"farmers-organization-on-the-road-in-protest-against-agneepath-siddharthnagar-news-gkp4415167174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में सड़क पर किसान संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में सड़क पर किसान संगठन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में एसडीएम प्रदीप यादव को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्निपथ के विरोध में सड़क पर किसान संगठन
भाकियू ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
सिद्धार्थनगर। ‘अग्निपथ’ के विरोध में युवाओं और अन्य संगठन के साथ ही शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक और अम्बावत गुट भी उतर आया। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। फैसला जल्द वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भाकियू अराजनैतिक गुट के जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि चार साल की नौकरी के बाद अग्निवीरों को सड़क पर खड़े करने वाली अग्निपथ योजना है। यह युवाओं के साथ धोखा है। नौकरी 15 साल से कम की नहीं होनी चाहिए। नियमित पेंशन पाने का भी उनका हक है। सरकार कस फैसला स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले तो सेना में भर्ती घटा दी गई। अब नौकरी चार साल की कर दी गई है। पेंशन समाप्त कर दी गई है। किसान परिवार के लिए फौज की नौकरी मान सम्मान की है।
वक्ताओं ने कहा कि देश में नौकरी अब ठेके पर दी जाने लगी है। सरकारी उपक्रमों को बेचा जा रहा है। देश को सरकार कहां ले जा चह रही है। सरकार की नीतियों का निर्धारण चंद कारपोरेट घराने कर रहे हैं। इससे राष्ट्र को बड़ा नुकसान हो रहा है। देश की संपत्तियों को प्राइवेट लोगों के हाथों बेचने से नौकरी घटेगी। युवा बेरोजगार होगा। वह जब अपनी आवाज बुलंद करेगा तब उसे चार साल की नौकरी देने का लॉलीपाप देकर शांत करने की कोशिश की जाएगी। अग्निपथ योजना के विरोध में कई युवाओं ने आत्महत्या कर ली है। दुर्भाग्य है कि सरकार युवाओं के जख्म पर मरहम रखने के बजाए नमक छिड़कने का काम कर रही है। किसान संगठन युवाओं के साथ है।
विज्ञापन
पंचायत के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजकर अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के राकेश श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, उपेंद्र कुमार, पवन श्रीवास्तव, जयराम यादव, देवेंद्र नाथ मिश्र, भाकियू अंबावता गुट के जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद चौधरी, मंडल संगठन मंत्री इंद्रजीत दुबे, मंडल उपाध्यक्ष हरिप्रसाद शुक्ल, पंकज वर्मा, जबीउल्लाह, फागू गुप्ता, भोला यादव, रंजीत कुमार आदि मौजूद रहे।
गिरफ्तार युवकों को रिहा करने की मांग
बांसी। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा ने शुक्रवार को अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए एसडीएम प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा है। कहा कि अग्निपथ योजना को सरकार वापस लें और इस आंदोलन में जो भी युवा गिरफ्तार किए गए हैं उन्हें रिहा किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में भारतीय किसान यूनियन के अनिल कुमार मौर्या, उपेंद्र कुमार यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर सीओ देवी, कोतवाल संजय कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। संवाद