{"_id":"639a25bd4c211178cb5a7c18","slug":"farmers-became-aggresive-at-tagging-zinc-with-urea-siddharthnagar-news-gkp46088321","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: यूरिया के साथ जिंक देने पर भड़के किसान, केवटलिया चौराहे पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: यूरिया के साथ जिंक देने पर भड़के किसान, केवटलिया चौराहे पर किया हंगामा
Thu, 15 Dec 2022 02:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 02:33 PM IST
सार
क्षेत्र के केवटलिया चौराहे पर स्थित खाद की दुकान पर बुधवार को खाद के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। दुकानदार ने किसानों को बिना जिंक के यूरिया देने से मना कर दिया। इससे नाराज किसानों ने हंगामा किया और इसकी शिकायत शोहरतगढ़ एसडीएम से की।
विज्ञापन
यूरिया के लिए साधन सहकारी समिति सोहांस में किसानों की लगी भीड़। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के तुलसियापुर सहकारी समितियों में यूरिया की किल्लत और प्राइवेट दुकानदार की जिंक लेने की शर्त से किसान भड़क गए। शोहरतगढ़ क्षेत्र के केवटलिया चौराहे पर किसानों ने हंगामा किया। सूचना पर जांच के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार ने दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
क्षेत्र के केवटलिया चौराहे पर स्थित खाद की दुकान पर बुधवार को खाद के लिए किसानों की भीड़ जुट गई। दुकानदार ने किसानों को बिना जिंक के यूरिया देने से मना कर दिया। इससे नाराज किसानों ने हंगामा किया और इसकी शिकायत शोहरतगढ़ एसडीएम से की। एसडीएम उत्कर्ष श्रीवास्तव ने मौके पर नायब तहसीलदार गौरव कुमार को जांच के लिए भेजा। नायब तहसीलदार ने दुकान पर मौजूद किसानों से जानकारी ली, तो शिकायत सही मिली।
विज्ञापन
मौजूद लोगों ने शिकायत की कि दुकानदार खुलेआम अधिक दाम में यूरिया बेच रहा है। किसानों ने बताया कि पहले तो गेहूं की बुआई के समय डीएपी की किल्लत का सामना किया। किसी तरह गेहूं की बुआई की तो अब यूरिया नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
किसी भी साधन सहकारी समिति में यूरिया नहीं है और प्राइवेट दुकानदार महंगे दाम में यूरिया बेच रहे हैं। नायब तहसीलदार गौरव कुमार ने बताया कि जांच में किसानों की शिकायत सही मिली है। दुकानदार के विरुद्ध जिला कृषि अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जा रही है।