फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   farmers awared about technics of agriculture

Siddharthnagar News: किसानों को खेती की तकनीक के बारे में बताया

Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
farmers awared about technics of agriculture
कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में आयोजित किसान सम्मान दिवस को संबोधित करते ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिध - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
किसानों को खेती की तकनीक के बारे में बताया
विज्ञापन

भनवापुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र सोहना में गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को सरकारी योजनाओं के साथ ही खेती की तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।
ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि भनवापुर ब्लॉक लवकुश ओझा ने किसानों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़कर खेती-बाड़ी से जुड़ी नई-नई जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक उत्पादन और आय बढ़ाने की सलाह दी। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार ने किसानों को फसलों को रोगों से बचाने के लिए उपाय बताए। डॉ. एसएन सिंह ने किसानों को नैनो यूरिया के प्रयोग से होने वाले लाभ एवं प्रयोग विधि बताई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की एक बोतल यूरिया को पानी में घोलकर कम से कम दो बार छिड़काव करें। डॉ. सर्वजीत, मृदा विशेषज्ञ प्रवेश कुमार, डॉ. मार्कंडेय सिंह ने भी जानकारी दी। इस दौरान राम सूरत, आबिदा खातून,राम लखन, अशोक रामदास, संतोष कुमार, राकेश, शिवपूजन, रखरनी, सुभवती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed