फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmers are worried due to lack of rain, crops are drying up

Siddharthnagar News: बारिश न होने से किसान परेशान, सूख रही फसल

Fri, 25 Jul 2025 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers are worried due to lack of rain, crops are drying up
-इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए कीर्तन भजन का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

औराताल। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के उपधी, बनगाई, मोहखवा, कैथवलिया, भलुआही, प्रानपुर, बिलवट, मरवतिया सहित दर्जनों गांव में बारिश के अभाव में फसलें सूख रही हैं। इसके कारण लोगों ने बारिश कराने के लिए टोटका आजमाना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में महोखवा गांव के निवासियों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए कीर्तन का आयोजन किया है। इस दौरान चौबीस घंटे कीर्तन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
महोखवा निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि पानी के अभाव में धान की फसल सूख रही है। बोरिंग से पानी चलाकर धान की फसल की सिंचाई कर पाना काफी मुश्किल है। बारिश के लिए हम लोग इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए हरि कीर्तन का आयोजन कर रहे हैं । कीर्तन शुक्रवार तक होगा।
विज्ञापन

चौबीस घंटे हरि कीर्तन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया जाएगा और हम सभी ग्राम वासियों का विश्वास है कि निश्चित रूप से बारिश होगी। इस अवसर पर वीरेंद्र वर्मा, प्रदीप यादव, किशोर, हजारी लाल यादव, सोनू यादव, लालजी, राम जियावन, लवकुश, सुखदेव यादव, व्यास, अखिलेश यादव, प्रभु, परमात्मा यादव, रामकुमार यादव, अवधराम, राकेश पांडेय, विनोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed