फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Farmer who went to graze buffalo died due to drowning

Siddharthnagar News: भैंस चराने गए किसान की डूबने से मौत

Sat, 12 Aug 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 12 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer who went to graze buffalo died due to drowning
सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनकटा द्वितीय गांव निवासी 55 वर्षीय किसान की शुक्रवार को भैंस चराने के दौरान नाले में डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बनकटा द्वितीय निवासी राम संवारे (55) शुक्रवार दोपहर दो बजे भैंस चराने गांव के उत्तर बरार नाले के तरफ गए थे। भैंस चरते समय बरार नाले के उस पार चली गई। उस पार से भैंस को लाने के लिए वह नाले को पार करने लगे। नाला में अधिक पानी होने के कारण वह डूब गए, जिसकी सूचना गांव के लोगों ने घर वालों को दी। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से दो घंटे बाद नाले से उनका शव बाहर निकाला।
विज्ञापन

सूचना पर नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। मृतक के छह लड़की एवं चार लड़के हैं, इनमें पांच लड़कियां एवं दो लड़के शादीशुदा हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed