फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Family returned home with Mohit amidst treatment due to financial constraints

आर्थिक तंगी से इलाज के बीच मोहित को लेकर घर लौटे परिजन

Thu, 10 Jun 2021 09:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Family returned home with Mohit amidst treatment due to financial constraints
आर्थिक तंगी से इलाज के बीच मोहित को लेकर घर लौटे परिजन
विज्ञापन

फोटो-
-मानसिक रूप से विक्षिप्त कन्हैया ने हंसिया मारकर किया था घायल
बस्ती जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज किया था रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी।
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के भटगवां गांव में अपने भाई कन्हैया के हंसिया मारने से घायल हुए मोहित की जान खतरे में पड़ गई है। बीते रविवार को जख्मी होने के बाद उसे जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया था। बस्ती से उसे बृहस्पतिवार को रेफर कर दिया गया। परिजन के अनुसार पैसे खत्म होने के कारण वे लाचार होकर घर वापस आ गए। उन्हें इलाज के लिए मदद की जरूरत है। मोहित के भाई सोहित ने लोगों से अपील की है कि वे संकट की इस घड़ी में उनकी मदद करें। सोहित का मोबाइल नंबर- 9696319078 है।
भटगवां में रविवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त कन्हैया ने भाई मोहित, पिता मुन्ना एवं मां मुन्नी देवी सहित छह लोगों को घायल कर दिया था। मोहित, मां व पिता का इलाज बस्ती में चल रहा था। मोहित की स्थिति नाजुक बनी हुई थी। उसके हाथ की नस कटी है और गले पर गहरा घाव है। पिता मुन्ना गौड़ ने बताया कि डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाने के लिए कहा था, लेकिन पैसा खत्म हो गया था। इस वजह से घर वापस आ गए। उन्होंने बताया कि एक परिवार के तीनों लोग घायल हैं। बस्ती अस्पताल में भूख लगती थी तो बिस्कुट खाकर पानी पी लेते थे। घर में भोजन तो मिल जाएगा। उनका आरोप है कि बस्ती अस्पताल में इलाज में लापरवाही हुई।
विज्ञापन

प्रधान बोले-लगाएंगे चंदा
गांव के प्रधान विष्णु श्रीवास्तव ने बताया कि कन्हैया के हंसिया मारने से छह लोग घायल हुए थे। मोहित और उसके मां पिता को उन्होंने एम्बुलेंस से बस्ती अस्पताल में जाकर भर्ती कराया था। मोहित की हर संभव मदद की जाएगी। गांव में चंदा लगाएंगे ताकि मोहित की जान बच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्लेदारी करता था कन्हैया
जिस कन्हैया ने अपने भाई मोहित को हंसिया मारकर घायल किया, उसी के कमाने से घर का खर्चा चलता था। वह पल्लेदारी करता था। बुजुर्ग पिता ने मजदूरी बंद कर दी थी, जबकि मोहित गृहस्थी चलाने में मददगार बन गया था। मां रो रोकर कह रही है कि कन्हैया पागल हो गया, मोहित की जान खतरे में है। अब तो भगवान ही बचाएंगे।
वर्जन-
आर्थिक तंगी के कारण घायल युवक का इलाज बाधित नहीं होगा। जरूरत के अनुसार उसकी मदद की जाएगी। मैं एसडीएम को बोल रहा है, उसका इलाज होगा।
दीपक मीणा, डीएम
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed