{"_id":"61df0d5c350559597a261f19","slug":"fake-note-of-five-hundred-rupees-was-found-while-depositing-money-in-the-bank-siddharthnagar-news-gkp423439055","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में रकम जमा करने के दौरान पांच सौ रुपये का जाली नोट मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में रकम जमा करने के दौरान पांच सौ रुपये का जाली नोट मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक में रकम जमा करने के दौरान पांच सौ रुपये का जाली नोट मिला
इटवा। स्थानीय कस्बे में एक व्यापारी के पास पांच सौ रुपये के जाली नोट मिलने से खलबली मच गई। लोगों का कहना है कि लंबे समय के बाद जाली नोट का मिला है। वहीं, कुछ लोग इस जाली नोट को चुनावी समय से भी जोड़ रहे हैं।
बुधवार को कस्बे के एक व्यापारी का कर्मचारी इटवा कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रुपये जमा करने गए थे। वहां पांच सौ रुपये की गड्डी में एक नोट जाली मिला। कैशियर की ओर से नोट को जाली बताने पर कर्मी ने इसकी सूचना मालिक को दी। इस संबंध में व्यापारी आनंद छापड़िया का कहना है कि काफी दिनों से बाजार में जाली नोट का प्रचलन नहीं के बराबर था। लोग नोटों के प्रति थोड़ी असावधानी बरत रहे थे। आज एक लंबे अर्से के बाद जाली नोट मिला है। अब सावधानी की आवश्यकता है।
इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक इटवा के शाखा प्रबंधक नेमचंद शर्मा का कहना है कि असली और नकली नोट में काफी असमानताएं हैं। बैंकों में हमारे कर्मी इन जाली नोट को तुरंत भांप भी लेंगे और मशीनों से पकड़ में भी आ जाएगा। मगर बाजार में ऐसी मशीनें लोगों के पास नहीं हैं। ऐसे में लोगों को चाहिए कि नोटों को परखकर लें।