फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fake marksheet making gang busted, two accused arrested

फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह को पर्दाफाश, दो आरोपी पकड़े गए

Wed, 22 Jun 2022 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fake marksheet making gang busted, two accused arrested
फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी पकड़े गए
विज्ञापन

एसओजी और डुमरियागंज पुलिस को मिली सफलता
सिद्धार्थनगर। निजी आईटीआई कॉलेज संचालित कर फर्जी डिग्री बांटने वाले गिरोह का एसओजी और डुमरियागंज पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से फर्जी मार्कशीट, मुहर सहित अन्य सामान बरामद किया गया।
बुधवार को पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में सुरेश चंद रावत ने बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर सूचना मिली कि डुमरियागंज क्षेत्र के कुछ संस्थान बिना कोर्स और बिना परीक्षा कराए फर्जी डिग्री बांट रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसओजी, सर्विलांस और डुमरियागंज पुलिस की संयुक्त टीम को तैयार किया गया। टीम ने रामसूरत आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक श्यामजी चौधरी से पूछताछ की। संस्थान के संबंध में प्रमाणपत्र मांगा गया तो कोई वैद्य कागजात नहीं दिखा पाए। संस्था की ओर से जारी प्रमाणपत्र की जांच की गई तो वह फर्जी पाए गए। उनकी निशानदेही पर रमेश यादव को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका अलग-अलग दो आईटीआई कॉलेज है। मार्कशीट उपलब्ध कराने के एवज में रुपये लेते हैं। मार्कशीट महार्षि दयानंद संस्थान के नाम से देते हैं।
विज्ञापन

...
ये प्रमाणपत्र बनाते थे
ओ लेवल, ए लेवल, ट्रीपल सी, एनटीटी, पीजीडीसीए, डीसीए, बांबे आर्ट और ओ लेवल की परीक्षा ऑनलाइन गिरोह की ओर से कराया जाता है। बाकायदा उसकी उत्तर पुस्तिका जारी करते हैं। पूछताछ में यह बात आरोपियों ने स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
टीम ने यह किया बरामद
24 अंकपत्र, 24 प्रमाणपत्र,100 पंजीकरण फार्म, 17 स्टैंप मुहर, 12 परीक्षा की कापियां, 12 आवेदनपत्र, पांच लैपटॉप, 20 डेस्कटॉप, एक डेड बैटरी, एक प्रिंटर, फिंगर स्नैकर, पेन ड्राइव और 1500 रुपये नकद बरामद किया गया।
...
पकड़ने वाली टीम को मिला इनाम
आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसओ डुमरियागंज सूर्यभान सिंह, एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, सर्विलांस सेल प्रभारी शेषनाथ यादव, एसआई अजय कुमार सिंह, राजीव शुक्ल, विवेक जायसवाल आदि शामिल रहे। इन्हें 10 हजार रुपये का इनाम दिया गया है।

...
जांच में कई चेहरे होंगे बेनकाब
यदि मामले की तह तक जांच की गई तो कई और चेहरे बेनकाब होंगे। क्योंकि इस गिरोह के संचालन में कई ऐसे लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है कि उनके पकड़े जाने से बड़ा पर्दाफाश हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed