फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Facebook banned in Nepal

Siddharthnagar News: नेपाल में फेसबुक पर पाबंदी

Fri, 05 Sep 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Facebook banned in Nepal
खुनुवां। नेपाल संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को फेसबुक समेत उन सभी सोशल नेटवर्क साइट को बंद करने का फैसला किया है जो नेपाल में पंजीकृत नहीं हैं। यह फैसला बृहस्पतिवार को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। 25 अगस्त 20025 को हुई कैबिनेट बैठक में नेपाल में संचालित सोशल नेटवर्क को एक सप्ताह के भीतर सूचीबद्ध करने के निर्देश दिए गए थे। इसकी अनदेखी करने पर मंत्रालय ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स को बंद कर दिया है। मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि असूचीबद्ध सोशल नेटवर्क्स को बंद करने का निर्णय आज से धीरे-धीरे लागू किया जाएगा। मंत्रालय ने इस निर्णय को नेपाल दूरसंचार प्राधिकरण को कार्यान्वयन के लिए भेज दिया है। इसके बाद अब यहां पर संचालन ठप हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed