फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Eyes full of coffin eyes

ताबूत देखते ही भर आईं आंखें

Thu, 16 Nov 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Nov 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Eyes full of coffin eyes
हल्लौर में निकाले गए 72 ताबूत की जियारत करते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित बड़े इमामबाड़े से कर्बला के शहीदों की याद में 72 ताबूत का जुलूस निकला। इस दौरान अकीदतमंदों की आंखों से आंसू छलक पड़े। चारों तरफ सदाएं बुलंद होती रहीं। ताबूत का जुलूस देर शाम कर्बला पर मातम के बीच समाप्त हुआ। अंजुमन गुलदस्ता, हैदरी बैगनबाड़ी मुंबई व मोमनीन ए हल्लौर ने मरसिया मजलिस आयोजित किया। मरसियाख्वानी हैदरे कर्रार व हमनवा ने किया। 
विज्ञापन

गुरुवार को जाकिरे अहलेबैत जमाल हैदर रिजवी ने खिताब करते हुए कर्बला के 72 शहीदों की दास्तां बयां किया। ताबूतों की जियारत के लिए अकीदतमंद बहुत पहले से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। अंत में हजरत अब्बास का अलम और इमाम हुसैन की सवारी जुलजनाह निकाली गई। अंजुमन गुलदस्ता मातम व अंजुमन फरोग मातम ने संयुक्त रूप से सीनाजनी किया। ताबूत हजरत अब्बास की दरगाह से होता हुआ कर्बला पहुंच कर खत्म हुआ। ताबूतों ़पर अकीदतमंदों ने चादर व फूलमाला चढ़ाकर मन्नतें मांगी। जियारत के लिए भटगवां, हटवा, टड़वा, वासा, बेंवा, जमौतिया, तिलगड़िया के अलावा लखनऊ, गोरखपुर, बस्ती, मुंबई आदि स्थानों के लोग भी पहुंचे। 
विज्ञापन

लोगों ने अकीदतमंदों के लिए जगह-जगह चाय का स्टाल लगाया। इस दौरान अजीम हैदर, काजिम मेंहदी, ताकीब रिजवी, वजीर हैदर, जानशीन, मोहम्मद रउफ नौशा, मोहम्मद हसन, लल्लन अली, इंतजार हैदर, तौफीक हसन, अकबर मेंहदी उर्फ छब्बन, मेंहदी पप्पू, नम्मू, गुड्डू मास्टर, शमशाद हैदर, वजीर हैदर, तसवीब हसन, काजिम रजा, सिपते हैदर, हुसैन कदर, साहिल, खुलूस, शकील गुड्डू, मंजर मास्टर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed