फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   EVMs kept in three-tier security cordon

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी गईं ईवीएम

Fri, 04 Mar 2022 10:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
EVMs kept in three-tier security cordon
त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी गईं ईवीएम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद बृहस्पतिवार की देर रात तक नवीन मंडी स्थल में ईवीएम जमा हुईं। मतदान अधिकारी, कर्मचारी ईवीएम जमा करने के बाद अपने घर की ओर रवाना हुए। सख्त सुरक्षा व्यवस्था में ईवीएम को सुरक्षित जमा कराया गया।ईवीएम के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। अर्धसैनिक बल के जवानों के हाथ में सुरक्षा की कमान है। मंडी परिसर में किसी भी सामान्य नागरिक के प्रवेश पर रोक है।

नवीन मंडी स्थल के स्पेशल रूम में ईवीएम रखीं गई हैं, यहां पर अर्धसैनिक बल के जवान मुस्तैद हैं। वे पूरी तरह से अलर्ट हैं। ईवीएम रूम पूरी तरह से उनकी सुरक्षा में है। इसके साथ ही मंडी की बाउंड्रीवाल के आसपास के घरों पर भी नजर है। इस संबंध में एएसपी सुरेशचंद रावत ने बताया कि नवीन मंडी स्थल सहित आसपास क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। ईवीएम की सुरक्षा में अर्धसैनिक बल के जवानों के अलावा पीएसी और स्थानीय पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed