{"_id":"5a3fdf244f1c1b0d698c3fd4","slug":"everyday-christmas-smoke","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ओर दिखी क्रिसमस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ओर दिखी क्रिसमस की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
बांसी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में मैरी क्रिसमस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन अर्थात क्रिसमस जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रंग-बिरंगी झालरों से सजे चर्चों की सुंदरता देखते ही बन रही थी। आधी रात के बाद यीशु का जन्म होते ही जिंगल बेल, जिंगल बेल की धुन गूंजने लगीं। स्कूलों में भी विविध कार्यक्रम हुए। सेंटा क्लॉज के साथ बच्चों ने खूब मस्ती की। उपहार बांटे और मिठाइयां खिलाई। मसीही समाज के लोग शाम से ही प्रार्थनाओं में जुटे रहे।
नगर के सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर स्थित चर्च में क्रिसमस पर रविवार की रात 12 बजे के बाद विशेष प्रार्थना की शुरुआत हुई। इससे पहले परिसर में प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी झांकियां भी सजाई गईं। नगर के सेंट्रल एकेडमी परिसर में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर हुए कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जूनियर व सीनियर वर्ग की अलग-अलग स्पर्धा में बच्चों ने क्रिसमस की महत्ता पर प्रकाश डाला। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रबंधक जेपी तिवारी ने बच्चों को प्रभु यीशु के जीवनवृत्त की जानकारी दी।
इस मौके पर प्रधानाचार्य शिखा श्रीवास्तव, अभिषेक भट्टाचार्य, एजाज अहमद, केके दुबे आदि मौजूद रहे। उधर, बांसी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने कैरॉल गाए और सेंटा क्लॉज से उपहार प्राप्त किया। प्रभु यीशु के बताए संदेशों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने कहा कि प्रभु यीशु ने मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया, हमें इससे प्रेरणा लेने की जरूरत है।