फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   establishment day celebrated of udyog Vyapar mandal

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस मनाया गया

Mon, 05 Sep 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
establishment day celebrated of udyog Vyapar mandal
डुमरियागंज में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समाहरोह को संबो - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस मनाया गया
विज्ञापन

डुमरियागंज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कार्यकारिणी की ओर से शनिवार देर शाम नगर स्थित मंदिर चौराहा पर संगठन का 29वां स्थापना दिवस व्यापारी दिवस के रूप में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यापारी, शिक्षक, कर्मचारी, चिकित्सक समेत 29 लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान व्यापारियों के हितों में हमेशा तत्पर और सजग रहने की बात कही गई।
मुख्य अतिथि एसडीएम आशीष पाठक ने कहा कि आज का दिन व्यापारियों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने संगठन के 29वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कहा कि व्यापारियों की कोई भी समस्या हो तो उनसे संपर्क करें, उनका त्वरित समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुगंध अग्रहरि ने बताया कि 28 वर्ष पहले तीन सितंबर को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की स्थापना हुई थी। हमारा संगठन व्यापारी हितों और उनके मान-सम्मान के लिए हमेशा सजग और जागरूक रहता है। 29वें स्थापना दिवस को व्यापारी व्यापार दिवस के रूप में मना रहे हैं। कार्यक्रम को रामदेव गुप्ता, महातम प्रसाद गुप्ता, शशिप्रकाश अग्रहरि, रामप्रकाश गौतम आदि ने संबोधित किया। इस दौरान डुमरियागंज थानाध्यक्ष संजय मिश्र, सीपी पांडेय, रामप्रकाश गौतम, अनिल गौतम, अजय अग्रहरि, बजरंगी लाल, संदीप जायसवाल, परमजीत सिंह, सिंटू सरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें किया गया सम्मानित
समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए कुल 29 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें एसडीएम आशीष पाठक, थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र, बजरंगी गुप्ता, सत्येंद्र वीर सिंह भाटिया, रामप्रकाश गौतम, प्रदीप अग्रहरि, असगर अली, शंभू अग्रहरि, अनिल अग्रहरि, सौरभ, विनय, अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed