फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ensure the availability of drugs: DM

अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें: डीएम

Sat, 15 May 2021 10:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Ensure the availability of drugs: DM
दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें : डीएम
विज्ञापन

एमसीएच विंग का डीएम और सीडीओ ने किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अस्पताल में अगले तीन माह तक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें, जो दवाएं कम हैं उनको पहले से ही मेडिकल कॉरपोरेशन से आपूर्ति की मांग कर लें। डीएम दीपक मीणा ने जिला अस्पताल के दवा भंडारण कक्ष के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया। डीएम और सीडीओ पुलकित गर्ग ने कोरोना के मद्देनजर जिला अस्पताल में बने एमसीएच विंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कोविड-19 के मरीजों के कक्ष में लगे सीसीटीवी कैमरा कक्ष को देखा गया। इसके पश्चात ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण और औषधि भंडारण कक्ष को भी देखा गया। उन्होंने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीना वर्मा को मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतने समेत अन्य जरूरी निर्देश दिया। इस दौरान अतिरिक्त ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ओजस्वी राज, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, डॉ. सौरभ चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed