{"_id":"6770386cc59a3b859205118a","slug":"encroachment-on-the-road-pedestrians-troubled-by-frequent-traffic-jams-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-129806-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क पर अतिक्रमण, बार-बार जाम से राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क पर अतिक्रमण, बार-बार जाम से राहगीर परेशान
Sat, 28 Dec 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ कस्बे से निकली एनएच 730 पर अतिक्रमण होने की वजह जाम लगा हुआ
- एनएच समेत नगर में हर तरफ सड़क की पटरियों पर कब्जा से बाधित हो रहा आवागमन
-पुलिस के सहयोग से जल्द मार्ग की पटरियों को कराया जाएगा खाली : एसडीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़़। स्थानीय कस्बे से निकले एनएच-730 की पटरियों पर अतिक्रमण से राहगीरों को पेरशानी हो रही है। बार-बार जाम लगने से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। एनएच ही नहीं, नगर में हर तरफ दुकानदारों ने सड़क व पटरियों पर सामान रख देने से आवागमन बाधित हो रहा है, जिससे राहगीरों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
नगर प्रशासन की तरफ से लाउडस्पीकर के माध्यम से अतिक्रमण हटाओ अभियान की सूचना दी गई कि पटरियों पर कब्जा करने वाले अविलंब खाली कर दें, वरना अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर ध्वस्त कर दिया जाएगा और हर्जाना भी वसूला जाएगा। मगर यह अभियान शुरू होने से पहले ही टांय-टांय फिस्स हो गया है।
गड़ाकुल से लेकर इक्कावन चौराहा व पुलिस बूथ से तहसील गेट तक पटरियों पर दुकानदारों, ठेला व आटो चालकों के कब्जा कर लेने से वाहन नहीं निकल पाते हैं और घंटों जाम लग जा रहा है। पुलिस बूथ के पास एक फल विक्रेता सड़क की पटरी को पूरी तरह से कब्जा करके लंबा चौड़ा जगह पर अतिक्रमण कर फल की दुकान लगाता हैं। इसके कारण प्रतिदिन मार्ग अवरूद्ध हो जाता है।
विज्ञापन
इसी प्रकार गोलघर से बुधई स्मारक तक फुटपाथ दुकानदारों द्वारा मार्ग में दुकान का सामान रखकर आवागमन अवरूद्ध कर देते है, ऐसे में राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण इतना अधिक कर लिया गया है कि आपात स्थिति में एम्बुलेंस, अग्निशमन की गाड़ी व पुलिस के वाहन कस्बा में नहीं जा पाएंगे। तहसील प्रशासन की अनदेखी से सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
स्थिति यह हो गई है कि चार पहिया तो दूर बाइक निकालनी मुश्किल हो गई है। लोगों का कहना है कि पूरे जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, मगर शोहरतगढ़ में अतिक्रमण पर कोई कार्रवाई नहींहो रही है। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। एसडीएम चंद्रभान सिंह ने कहा कि जल्द ही पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर मार्ग की पटरियों को खाली कराया जाएगा।