{"_id":"6835fdb6ed75337a8c08312f","slug":"employment-fair-will-be-held-contract-drivers-will-be-recruited-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-138249-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लगेगा रोजगार मेला, भर्ती किए जाएंगे संविदा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लगेगा रोजगार मेला, भर्ती किए जाएंगे संविदा चालक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज की तरफ से पांच जून को चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सिद्धार्थनगर डिपो में सेवायोजन कार्यालय व रोडवेज की देखरेख में किया जाएगा। रोडवेज ने 37 चालकों को संविदा के रूप में नौकरी देने के लिए मेले का आयोजन किया है।
रोडवेज में बसों की बढ़ती संख्या और नए रूटों पर बसों के संचालन को लेकर चालकों की जरूरत बढ़ रही है। इस क्रम में परिवहन निगम जिला स्तर पर ही रोजगार मेले के द्वारा चालकों को भर्ती के निर्देश दिए गए हैं। इस क्रम में पांच जून को चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें चालकों के लिए कुछ बातों को भी अनिवार्य किया गया है।
एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि चालकों की भर्ती के लिए उम्र लगभग 24 वर्ष होनी चाहिए। जबकि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा आठ पास होना चाहिए। वहीं दो वर्ष पुराना हैवी लाइसेंस होना अनिवार्य है। चालक के भर्ती के बाद 2.18 रुपया प्रति किमी की दर से भुगतान किया जाएगा। वहीं दुर्घटना बीमा सहित अन्य कई सुविधाएं भी दी जाएंगी। दो वर्ष तक सभी मानकों को पूरा करते हुए ड्यूटी करने पर फिक्स मानदेय दिया जाएगा।