{"_id":"6a078a9d1bd0e559cd0cce7d","slug":"emphasis-placed-on-full-vaccination-and-early-registration-of-children-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158205-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चों के पूर्ण टीकाकरण और शीघ्र पंजीकरण पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चों के पूर्ण टीकाकरण और शीघ्र पंजीकरण पर दिया जोर
Sat, 16 May 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 16 May 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा की ओर से शुक्रवार को ग्राम कठौतिया आलम में टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान सोशल मोबिलाइजेशन नेटवर्क यूनिसेफ और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित माता बैठक को संबोधित करते हुए यूनिसेफ के बीएमसी शोएब अख्तर ने बच्चों को 12 गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए पूर्ण टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण बच्चों को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
बैठक में मौजूद महिलाओं को पांच साल, सात बार, छूटे ना टीका एक भी बार..., और शीघ्र पंजीकरण जैसे अभियानों की विस्तार से जानकारी दी गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि नियमित टीकाकरण से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और कई जानलेवा बीमारियों से बचाव संभव होता है। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को बच्चों के जन्म के तुरंत बाद पंजीकरण कराने और निर्धारित समय पर सभी टीके लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
जागरूकता बैठक में सीएचओ पूजा चौधरी, आशा कार्यकर्ता विमला श्रीवास्तव, रेखा देवी, सूर्य कुमारी, पुष्पावती समेत अन्य ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।