{"_id":"60f428038ebc3e7359165384","slug":"elementary-teachers-association-launched-a-hashtag-campaign-on-twitter-siddharthnagar-news-gkp4022770133","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक शिक्षक संघ ने ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक शिक्षक संघ ने ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक शिक्षक संघ ने ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाया
दोन्नति सहित 21 मांगों के समर्थन में ट्विटर पर हैशटैग अभियान चलाया गया। इस दौरान दस लाख से ज्यादा ट्वीट हुए और राष्ट्रीय ट्रेंडिंग में यह प्रथम रहा।
अभियान की जानकारी संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि पांच वर्ष से शिक्षकों की पदोन्नति नहीं हुई। बिना लैपटाप और इंटरनेट सुविधा दिए शिक्षकों पर दबाव देकर फीडिंग आदि कार्य कराए जा रहे हैं। पुरानी पेंशन की सुविधा बहाल नहीं की जा रही है। शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद छिन गया और अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार से सात हजार कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन, सेवा शर्त के बारे में उत्पीड़न हो रहा है। रसोइयों को महज 15 सौ रुपये मानदेय दिया जा रहा है। ज्ञापन देने के बाद भी किसी भी संवर्ग की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। 18 माह से आंदोलन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में 21 मांगों को लेकर ट्विटर पर अभियान चलाया गया। यदि विभाग ने समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो प्रांतीय पदाधिकारी लखनऊ में महानिदेशक स्कूल शिक्षा के कार्यालय में धरना देंगे। बस्ती मंडल के मांडलिक मंत्री योगेंद्र प्रसाद पांडेय ने ट्विटर अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए मंडल के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।