फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity workers raised their voice against privatization

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने उठाई आवाज

Tue, 29 Mar 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers raised their voice against privatization
निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने उठाई आवाज
विज्ञापन

बांसी। निजीकरण के विरोध में बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार व विरोध- प्रदर्शन किया। अधिशाषी अभियंता कार्यालय के सामने धरना देते हुए सरकारों की निजीकरण नीतियों का विरोध किया।

बिजली कर्मियों ने अपनी मांग में कहा कि निजीकरण हेतु जारी किए गए इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल 2021 और स्टैंडर्ड बिडिंग डॉक्युमेंट के मसौदे को वापस लिया जाए और निजीकरण की समस्त प्रक्रिया निरस्त की जाए। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद का पुनर्गठन करने के साथ पुरानी पेंशन प्रणाली लागू की जाए। निविदा कर्मी प्रथा समाप्त कर नियमित पदों पर भर्ती किए जाने की मांग करते हुए कर्मचारियों ने उत्पीड़न के विरुद्ध भी आवाज उठाई। इस दौरान दीपक सिंह, एसके सिंह, अवधेश, आरके जायसवाल, रामायन, विनय कुमार, अरुण द्विवेदी, फिरोज, राम जी मिश्रा, नीरज पांडेय, राजेंद्र आदि बिजली विभाग के इंजीनियर और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed