फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity will be available for 18 hours in 21 and villages in the city area

नगर क्षेत्र में 21 और गांवों में 18 घंटे मिलेगी बिजली

Sun, 01 May 2022 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity will be available for 18 hours in 21 and villages in the city area
नगर क्षेत्र में 21 और गांवों में 18 घंटे मिलेगी बिजली
विज्ञापन

डुमरियागंज। तपती गर्मी और लू के बीच विद्युत कटौती से परेशान बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। बिजली निगम ने तहसील क्षेत्र में आपूर्ति के लिए रविवार से नई सारिणी लागू की गई है। उसके तहत नगर क्षेत्र में 21 घंटा 30 मिनट तथा ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटा आपूर्ति दी जाएगी। यह व्यवस्था 31 मई तक प्रभावी रहेगी।
विद्युत वितरण खंड द्वितीय डुमरियागंज अंतर्गत डुमरियागंज व भानपुर क्षेत्र में शाम छह से सुबह 7.05 बजे तक, 8.05 से 4.30 बजे तक यानी कुल 21 घंटा 30 मिनट तक आपूर्ति होगी। ग्रामीण क्षेत्र के तरहर और कठोतिया विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत क्षेत्र में दोपहर 2.40 से शाम 6.15 तक बिजली मिलेगी। सुबह 9.15 से 11.40 बजे तक, खानतारा और भारतभारी विद्युत उपकेंद्र से शाम 5.45 से सुबह 9.15 तक आपूर्ति रहेगी। 12.15 से 2.45 तक दिन और रात मिलाकर कुल 18 घंटा विद्युत आपूर्ति किए जाने की सारिणी लागू की गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में विद्युत वितरण खंड डुमरियागंज के उपखंड अधिकारी बबलू चौधरी ने बताया कि नई सारिणी आज से लागू हो गई है। स्थानीय गड़बड़ी और आपातकालीन कटौती न होने की दशा में विद्युत उपभोक्ताओं को नई सारिणी के तहत सुचारु ढंग से आपूर्ति की जाएगी। साथ ही सभी लाइनमैन और कर्मियों को अपनी तैनाती के ग्राम में रहकर सही ढंग से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed