{"_id":"69cd727622cabd797d052dbc","slug":"electricity-outage-for-second-day-10000-consumers-of-pandechak-sub-centre-stranded-siddharthnagar-news-c-208-1-deo1032-178437-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दूसरे दिन भी ठप रही बिजली, पांडेचक उपकेंद्र के 10 हजार उपभोक्ता बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दूसरे दिन भी ठप रही बिजली, पांडेचक उपकेंद्र के 10 हजार उपभोक्ता बेहाल
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। पांडेचक विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 10 हजार उपभोक्ता दूसरे दिन भी बिजली संकट से जूझते रहे। मंगलवार की दोपहर उपकेंद्र पर अचानक आग लगने से सिटी (सीटी) और ब्रेकर धू-धू कर जल गए थे, जिसके बाद से रामपुर कारखाना, पांडेचक और रुस्तमपुर फीडर की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
बुधवार को भी आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं की परेशानियां और बढ़ गईं। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पानी और बिजली के लिए जूझना पड़ रहा है। कई घरों की टंकियां खाली हो गईं, जबकि इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं, जिससे दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
विद्युत विभाग के कर्मचारी मंगलवार दोपहर से ही खराबी दूर करने में जुटे हैं, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। लगातार दूसरे दिन भी आपूर्ति बहाल न होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
बिजली संकट का सबसे अधिक असर किराए पर रहने वाले लोगों पर पड़ा है, जिन्हें पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार शाम 6:30 रामपुर कारखाना फीडर की आपूर्ति 10 मिनट के लिए बहाल हुई और फिर कट गई।