फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity is being cut again and again to change the wire.

Siddharthnagar News: तार बदलने के लिए बार बार काटी जा रही बिजली

Tue, 19 Dec 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 19 Dec 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Electricity is being cut again and again to change the wire.
सिद्धार्थनगर। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर जर्जर तार बदलने का होने के कारण दिन में बार-बार बिजली काटी जा रही है। छह मोहल्ले के लोगों को अभी पांच दिन और इस समस्या से परेशान होना पड़ेगा। बिजली विभाग के अधिकारी इस कार्य के लिए सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली कटौती कराकर कार्य करा रहे हैं। शटडाउन लेकर कार्य कराया जा रहा है, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी लोगों को इसकी सूचनाएं नहीं दे रहे हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की रिवैंप योजना के तहत रेहरा फीडर के अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड पर तार बदले जा रहे हैं, जिससे शहर के छह मोहल्ले का बिजली दिन में तीन से वार घंटे प्रभावित हो रही है,। दिन में हो रही बिजली कटौती से मोहल्ले सहित व्यापारियों का कार्य बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन के पास के मोहल्लों में पिछले 15 दिनों से रिवैंप योजना के तहत पुराने तारों को बदल कर केबल के तार लगाए जा रहे हैं, जिसमें एचटी लाइट होने से तारों को दिन में बदलना पड़ रहा है। तार को बदलने से इंदरा नगर, बुद्ध नगर, रामनगर, गांधीनगर, आंबेडकरनगर व पूरब पड़ाव के लोगों को बिजली के समस्या से जूझना पड़ रहा है, जबकि शहर के बुद्धनगर और पूरब पड़ाव शहर का केंद्र है, और यहां पर सबसे अधिक दुकान होने से लोगों का व्यापार में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली विभाग के कर्मचारी के अनुसार एचटी लाइट होने से रात में कार्य नहीं किया जा सकता है, इसलिए दिन में नौ बजे से दो बजे के बीज में कार्य होता है, कार्य के अनुसार उस ट्रांसफार्मर का बिजली काटी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed