फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity failure, shortage of water also

Siddharthnagar News: बिजली गुल, पानी के लिए भी हुई सांसत

Fri, 27 Dec 2024 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure, shortage of water also
शहर में बिजली कटी तो मधुकरपुर में हैंड पंप के पास पानी भरने पहुंचीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शुक्रवार सुबह 7:30 बजे शहर के ज्यादातर इलाकों की बिजली काट दी गई। ऐसी स्थिति में जिन लोगों के घरों में पानी की टंकी खाली थी, उन्हें पांच घंटे से अधिक समय तक परेशानी उठानी पड़ी। एक साथ पूरे शहर की बिजली बंद रही। इस कारण मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को भटकना पड़ा।
बिजली निगम की लापरवाही से शहर के छह फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। एनएच-730 के अंतर्गत अशोक मार्ग पर पेड़ काटने एवं खंभों को शिफ्ट करके नई लाइन बनाने के लिए बिजली कटौती कर दी गई, जबकि अधिकारियों ने इसकी सूचना पहले नहीं दी, इसलिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में 132 /33 केवी सब स्टेशन से नौगढ़ सब स्टेशन आने वाली लाइन की बिजली सुबह काट दी गई और दोपहर 12:50 बजे आपूर्ति बहाल हुई। बिजली कटौती के कारण लोगों के घरों में इन्वर्टर जवाब देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब स्टेशन से जुड़े मुख्यालय, टाउन-1, टाउन-2, मधवापुर, हुसैनगंज एवं जोगिया फीडर की बिजली बंद रही है। शहर में रेहरा फीडर से जुड़े पुरानी नौगढ़ एवं भीमापार क्षेत्र में बिजली नहीं कटी थी।उ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed