{"_id":"646e46e19930b2fa3f01168a","slug":"electricity-derailed-supply-could-not-become-normal-even-in-48-hours-siddharthnagar-news-c-7-1-179960-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बेपटरी हुई बिजली, 48 घंटों में भी सामान्य नहीं हो पाई आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बेपटरी हुई बिजली, 48 घंटों में भी सामान्य नहीं हो पाई आपूर्ति
Wed, 24 May 2023 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 May 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के बेवा चौराहे पर 11,000 पावर ओल्ड की लाइन पर टूटकर गिरा आम की पेड़ की डाल। स
सिद्धार्थनगर। आंधी तूफान और बारिश के कारण जिले में 48 घंटों से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। सोमवार और मंगलवार की रात आंधी और बारिश से शहर के एक तिहाई हिस्से एवं 25 गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली कटने के कारण घरों की टंकियों में पानी नहीं चढ़ा और लोगों को नहाने धोने एवं रसोई में कार्य करने में परेशानी हुई।
दो दिन पहले तेज आंधी के साथ बारिश के दौरान जिले में 80 से अधिक बिजली के खंभे एवं जगह-जगह तार टूट गए थे। खंभे बदले जाने से पहले ही मंगलवार रात हुई बारिश खंभों पर लगे इंसुलेटर जगह-जगह पंचर हो गए। शहर के बड़े इलाके भीमापार एवं रेहरा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई जबकि कांशीराम फीडर में भी खराबी आने के कारण बिजली गुल हो गई। इसके अलावा कई क्षेत्रों में पेड़ की डालियां गिरने के कारण तार टूट गए थे। घरों में इनवर्टर बंद हो गए और मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पाए। नौगढ़ एवं शोहरतगढ़ क्षेत्र में 12 गांव और क्षेत्र में करीब 13 गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। कर्मचारियों के अथक प्रयास के बावजूद भी बुधवार शाम चार बजे तक सभी गांव की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता आरके कुशवाहा ने बताया कि खंभे टूटने इंसुलेटर पंचर होने के कारण शहर के कुछ हिस्सा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।