{"_id":"5d62c0208ebc3e93b774d2c2","slug":"electricity-cut-to-1260-people-siddharthnagar-news-gkp318935879","type":"story","status":"publish","title_hn":"1260 बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1260 बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1260 बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन
10 हजार रुपये अधिक के बकाएदारों पर बिजली निगम की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कई बार नोटिस देने के बाद भी बिजली बिल का बकाया न जमा करने वाले बकाएदारों के विरुद्ध बिजली निगम ने रविवार को अभियान चलाकर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। निगम के कर्मियों ने अभियान के दौरान 10 हजार रुपये से अधिक के 1260 बकाएदारों बिजली कनेक्शन काट दिए है।
जिले में बिजली निगम के नौगढ़, बांसी व डुमरियागंज उपखंडों में 10 हजार रुपये से अधिक के 1.10 हजार बकाएदार है। इनमें कई ऐसे बकाएदार है जो बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी अपना बकाया नहीं जमा कर रहे हैं। इससे खपत ज्यादा होने और वसूली कम होने के कारण विभाग घाटे में जा रहा है। इसको देखते हुए विभाग ने वसूली अभियान में तेजी लाते हुए रविवार को वृहद बिजली कनेक्शन विच्छेदन अभियान चलाया और निर्धारित लक्ष्य 750 से अधिक 1260 लोगों का कनेक्शन काटा गया। विभाग के तरफ से तीनों विद्युत उपखंडों को कम से कम 250-250 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसके सापेक्ष नौगढ़ में 460, बांसी में 380 व डुमरियागंज में 420 कनेक्शन काटे गए। अधीक्षण अभियंता बिजली निगम एके श्रीवास्तव का कहना है कि 10 हजार रुपये के ऊपर के ऐसे बकाएदार जो डिफाल्टर की श्रेणी में है उनका कनेक्शन काटने का अभियान चल रहा है।