फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity cut for eight and a half hours due to fault in feeder

Siddharthnagar News: फीडर में खराबी से साढ़े आठ घंटे गुल रही बिजली

Thu, 06 Nov 2025 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut for eight and a half hours due to fault in feeder
विद्युत उपकेंद्र कठोतिया रामनाथ में मशीन को सही करते कर्मी। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिस्कोहर। विद्युत उपकेंद्र कठोतिया रामनाथ के बिस्कोहर फीडर के आउट गोइंग वैक्यूम में तकनीकी खराबी होने से बिजली बाधित हो गई।
इससे नगर पंचायत बिस्कोहर, बेलवा बाबू, संग्रामपुर, सिकरा, देवीपुर, फुलपुर, सिकोथा, बस्ती बरगदवा, रोहनीभारी, नावडीह, मधवापुर आदि जगहों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही।

बिजली न होने से भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह पौने सात बजे से बाधित हुई बिजली आपूर्ति शाम 3:39 बजे बहाल हो सकी। विद्युत उपकेंद्र कठोतिया के व्हाट्सअप ग्रुप के अनुसार मंगलवार सुबह 6:45 बजे रोस्टिंग के तहत कटी बिजली साढ़े नौ बजे के करीब प्राप्त हुई। इसी दौरान बिस्कोहर फीडर का वैक्यूम में तकनीकी खराबी आ गई जो 12 बजे तक सही की गई। इससे पूर्व पौने बारह बजे दुबारा रोस्टिंग के तहत बिजली चली गई थी।
विज्ञापन

जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि रोस्टिंग और वैक्यूम खराबी के कारण बिस्कोहर फीडर कुछ घंटों के लिए बाधित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed