फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   electricity cut 750 people

आज काटे जाएंगे 750 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन

Sat, 24 Aug 2019 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
electricity cut 750 people
आज काटे जाएंगे 750 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

10 हजार रुपये से अधिक बिल के बकाएदारों पर होगी कार्रवाई
जिले में 10 हजार रुपये से अधिक के 1.10 लाख हैं बकाएदार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कई बार नोटिस देने के बाद भी बिजली बिल का बकाया न जमा करने वालों के विरुद्ध बिजली निगम 25 अगस्त को बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। इस अभियान के तहत एक ही दिन में जिले के 10 हजार से अधिक के कम से कम 750 बकाएदारों का बिजली कनेक्शन काटी जाएगी।

जिले के विद्युत उपखंडों नौगढ़, बांसी व डुमरियागंज में 10 हजार रुपये से अधिक के 1.10 हजार बकाएदार हैं। इनमें कई ऐसे बकाएदार हैं, जो बार-बार नोटिस भेजने के बाद भी बकाया नहीं जमा कर रहे हैं। इससे खपत ज्यादा होने और वसूली कम होने के कारण विभाग घाटे में जा रहा है। इसे देखते हुए निगम ने वसूली अभियान में तेजी लाते हुए 25 अगस्त को वृहद बिजली कनेक्शन विच्छेदन अभियान चलाकर तीनों विद्युत उपखंडों को कम से कम 250-250 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटने की जिम्मेदारी दी गई है। अधीक्षण अभियंता बिजली निगम एके श्रीवास्तव का कहना है कि 10 हजार रुपये के उपर के ऐसे बकाएदार जो डिफाल्टर की श्रेणी में हैं, उनका कनेक्शन काटने का निर्देश दिया गया है। इनमें तीनों उपखंडों में तैनात प्रत्येक जेई को कम से कम 50 कनेक्शन काटना होगा। इसके बाद भी बिजली बिल न जमा करने वाले बकाएदारों के विरुद्ध अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed