फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electric poles are taking life, be careful if you go out at night

Siddharthnagar News: बिजली के पोल ले रहे जान, रात में निकलते हैं तो रहें सावधान

Tue, 30 Jan 2024 04:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Electric poles are taking life, be careful if you go out at night
शहर के इंदिरा नगर में सड़क के पटरी पर लगा बिजली का पोल। संवाद
- सड़क चौड़ीकरण में अंदर आ गए 18 ट्रांसफाॅर्मर 100 से अधिक बिजली के पोल
विज्ञापन


- कोहरे में नहीं दिख रहे खंभे, ऊपर होर्डिंग नीचे न दिखाने के कारण होने लगे हादसे

- इंदिरा नगर में बिजली के पोल के टकराने से चली गई युवक की जान

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अगर रात में बाइक या चार पहिया वाहन से शहर में निकलते हैं तो सावधान हो जाएं। हाईडिल से बांसी तिराहे तक लगभग पौने दो किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण और नाला निर्माण के बाद 18 ट्रांसफाॅर्मर और 100 खंभ सड़क में आ गए हैं। जो घने कोहरे में दिखाई नहीं दे रहे हैं। इनसे आए दिन वाहन चालक टकरा रहे हैं। शनिवार रात इंद्रानगर मोहल्ले में बिजली के पोल से टकराकर बाइक सवार की जान चली गई। हादसे की वजह बिजली का पोल और घना कोहरा था। जिम्मेदार बिजली के पोल हटाने को लेकर गंभीर नहीं हैं। ऐसे में खुद की सुरक्षा के लिए स्वयं जागरूक हो जाएं।

अशोक मार्ग से बांसी तिराहा नगर की लाइफ लाइन सड़क के रूप शामिल है। इस मार्ग पर सुबह चार बजे से रात के 12 बजे तक आवागन जारी रहता है। इसमें शहरी आबादी के साथ ही बड़ी संख्या में जिले के अन्य हिस्सों से लोग आते हैं। दिन में सड़क पर वाहनों की भारी भीड़ रहती है। सिकुड़ चुकी सड़क का चौड़ीकरण हुआ तो अवैध कब्जे हटे। सड़क ने आकार बढ़ाया तो बिजली के पोल और ट्रांसफाॅर्मर सड़क में आ गए हैं। लोगों की आवाजाही के बीच पोल में टकराने से हादसे हो रहे हैं। घने कोहरे में पोल दिखाई नहीं देते हैं, ऐसे में हादसे की आशंका और बढ़ गई है।
विज्ञापन

शनिवार रात नगर के ही इंद्रानगर मोहल्ले के पास घने कोहरे के कारण सड़क के पास लगे बिजली के पोल से टकरा एक युवक की जान चली गई। अगर संभलकर न चले तो कोई भी हादसे का शिकार हो सकता है, लेकिन होने वाले हादसों से विभागीय जिम्मेदार सबक नहीं ले रहे हैं जो लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

यहां पहुंचे तो हो जाएं सावधान, लगे हैं ट्रांसफाॅर्मर

शहर की मुख्य सड़क पर ऐसी जगहों पर ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं, जहां रात में वाहन टकरा जाते हैं। ऐसे में इन स्थानों पर पहुंचें तो सतर्क जरूर हो जाएं। पीएचसी गेट के पास, पीडब्ल्यूडी ऑफिस, सिंचाई विभाग के गेट, गोबरहवा मोड, एचडीएफसी बैंक के पास, एसबीआई के सामने, रेलवे मोड, सिद्धार्थ तिराहा, पिपल वाली गली के सामने, सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज मोड़, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मार्ग सहित कुल 18 ट्रांसफाॅर्मर सड़क पर आग गए हैं। कुछ स्थानों पर लोहे की जाली लगी है तो कई स्थानों पर पोल पर टांग दिया गया है। इसके साथ ही दोनों तरफ 100 से अधिक बिजली के पोल सड़क पर हैं। इसमें 50 ऐसे हैं, जहां संभलकर न चले तो दिन में ही हादसे का शिकार हो जाएंगे।

---

मोहल्लों का भी यही हाल

नगर के इंदिरा नगर, सिंहेश्वरी रोड, आजाद नगर, सिद्धार्थ शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज रोड, खजूरिया मार्ग सहित कई मोहल्ले में ऐसे बिजली के पोल हैं जो सड़क में आ चुके हैं। आए दिन लोग इनसे टकरा रहे हैं। अगर सही कर दिया जाए तो हादसे का डर खत्म हो जाएगा।

---

कार ट्रांसफाॅर्मर में टकराई

पीडब्ल्युडी के सामने लगे ट्रांसफाॅर्मर से अब कई वाहन टकरा चुके हैं। गोरखपुर के कैंपियरगंज से नवंबर में बरात में आए लोगों की कार टकरा गई थी। इसमें तीन लोगों को चोट आई थी, कार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।

---

अंधेरे में टकरा गई बाइक, टूट गया पैर

मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर निवासी सत्येंद्र लखनऊ से ट्रेन से उतरे थे। बाइक लेकर घर जा रहे थे, रात्रि के लगभग 11:45 बजा था। एकाएक बिजली गुल हो गई, बाइक पुरानी होने के कारण लाइट कमजोर थी। उनकी बाइक सिंहेश्वरी इंटर कॉलेज मोड लगे ट्रांसफाॅर्मर से टकरा गई। हादसे में पैर टूट गया, गनीमत रही कि मौके से गुजर रहे कार सवार ने समय से अस्पताल पहुंचा दिया। ऐसे न जाने कितने लोग टकरा रहे हैं।


---

बिजली के पोल का मामला संज्ञान में है। विद्युत निगम को पत्राचार करके पोल हटवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

-विंध्यांचल, ईओ नगर पालिका, सिद्धार्थनगर

-

नगर पालिका प्रशासन की ओर से बिजली के पोल हटाने से संबंधित कोई पत्र नहीं दिया गया है। पत्र आने के बाद हटाने में खर्च होने वाला धन जमा करेंगे तो पोल हटवाया जाएगा।

-आरके कुशवाहा, अभियंता, विद्युत निगम, सिद्धार्थगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed