फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electoral violence in revenge, seven arrested

चुनावी रंजिश में मारपीट, सात गिरफ्तार

Thu, 03 Dec 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Thu, 03 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
थानाक्षेत्र जोगिया के ग्राम हरैया में चुनावी रंजिश में जमकर मारपीट हुई। पथराव और तोड़फोड़ का भी आरोप है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों के शांतिभंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम हरैया में चाय की दुकान पर प्रधानी चुनाव में मतदान के बाद हार-जीत की चर्चा के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक दूसरे को गाली देते हुए दोनो पक्षों में जमकर लात घूंसे चले।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर एक पक्ष से ग्राम हरैया निवासी ईलेक्शन ने एसपी को पत्रक देकर दूसरे पक्ष पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि गांव के ही कुछ लोग चुनावी रंजिश में मसहूद को मारने पीटने लगे। बीच बचाव करने पर मुझे और गांव के अन्य लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया।

इस दौरान एक पक्ष द्वारा पथराव कर घर के बाहर खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। उन्होंने विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की है। जोगिया थानाध्यक्ष का कहना है कि किसी पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों से सात लोगों को पकड़कर शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed