फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   elebrated vivekanad jayanti

सामाजिक एकता के सूत्रधार थे स्वामी विवेकानंद

Sun, 12 Jan 2020 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
elebrated vivekanad jayanti
शहर के सिद्घार्थ चौराहे पर स्वामी विवेका नंद की जयंती मनाते एबीवीपी के कार्यकर्ता - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सामाजिक एकता के सूत्रधार थे स्वामी विवेकानंद
विज्ञापन

शहर समेत विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रविवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सामाजिक एकता, भाईचारा व शांति के क्षेत्र में कार्य करते हुए अपने कृतित्व से युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में देश को गौरवान्वित किया।
शहर के रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में जिला एकीकरण समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि स्वामी के विचारों को आत्मसात करके देश का युवा नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इस दौरान व्याख्यान प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आदर्श पाठक प्रथम, दीपक अग्रहरि द्वितीय व जूनियर वर्ग में संस्कार त्रिपाठी व अंकित द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में शिक्षाविद् चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, सिद्धार्थशंकर पांडेय, सुनील कुमार जायसवाल, अजय उपाध्याय, डॉ. सौरभ चतुर्वेदी, भूपेश शुक्ल, फतेबहादुर सिंह, प्रधानाचार्य अंजू चौहान, संतबली, देवी प्रसाद, अरूण दीक्षित, प्रशांत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। नेहरू युवा केंद्र की तरफ से नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के महदेवा नानकार गांव में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। इस दौरान शिक्षिका अंजना त्रिपाठी, पूनम त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वयं सेविका वेद प्रभा त्रिपाठी, राम अनुज शर्मा, सुधा शर्मा, पिंकी, सरिता, ज्योति, प्रीति, प्रिया, शारदा, प्रियंका, सुनीता, प्रियांशु त्रिपाठी, आकाश पाठक, विकास आदि मौजूद रहे। शहर के समाजवादी अध्ययन केंद्र में विवेकानंद जयंती मनाई गई। इसमें अमित यादव, अजय चौरसिया, सुरेन्द्र यादव, राजेश गुप्ता, गौतम मिश्र, राजेन्द्र साहनी, दीपक दुबे, सुबोध मांझी, अमित कुमार, शिब्बू श्रीवास्तव, आर्यन वर्मा आदि मौजूद रहे। बर्डपुर क्षेत्र के आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन कर विवेकानंद जी के विचारों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान प्रबंधक मुक्ति नारायण पाण्डेय आदि मौजूद रहे। इसके साथ स्वामी विवेकानन्द विद्यालय में मनीष चौधरी, एमिडास लर्निंग स्कूल में डायरेक्टर रामशरन, विजडम पब्लिक स्कूल में जितेंद्र जायसवाल, स्व. रमा देवी कौशल विद्यालय मोहाना बाजार में जयप्रकाश गुप्ता, गौतम बुद्ध विद्यालय अलीगढ़वा में दिलीप कुमार के नेतृत्व में विवेकानंद जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या राजकुमारी पांडेय, नितेश पांडेय, किशोरी लाल, कलीम अंसारी, शोभनाथ यादव, संतोष यादव आदि मौजूद रहे। डुमरियागंज कस्बा के जिला परिषद मार्केट में स्थित मित्रसंघ कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद जयंती पर गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री राजू श्रीवास्तव, भोला श्रीवास्तव, संजय त्रिपाठी, दयाशंकर गौतम, प्रबिन्द उर्फ डम्पू पाण्डेय, अनिल गौतम, बताशा बाबा, अभिषेक श्रीवास्तव, डेजी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभाविप ने सफाई अभियान चलाकर मनाया जयंती
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर शहर के बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज से लेकर सिंहेश्वरी मंदिर तक स्वच्छता अभियान चलाते हुए कार्यकर्ताओं ने सड़क, सार्वजनिक स्थानों पर सफाई की। जिला संयोजक नित्यानंद शुक्ला ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा युवाओं का देश है हम सभी युवाओं को विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान जिला प्रमुख डॉ. रत्नाकर पांडेय, नगर मंत्री विपुल शुक्ला, सह मंत्री अखिलेश राय, प्रबुद्ध पांडेय, विशाल शुक्ल आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व अभाविप कार्यकर्ताओं ने सिद्धार्थ तिराहे पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया। जिला प्रमुख डॉ. रत्नाकर पांडेय ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करते हुऐ राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed