{"_id":"66ba5657a74b8739c80fb95b","slug":"elderly-person-dies-due-to-snakebite-in-kamhariya-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-122399-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कम्हरिया बुजुर्ग में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कम्हरिया बुजुर्ग में सर्पदंश से व्यक्ति की मौत
Tue, 13 Aug 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
पथरा। पथरा थाना क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्गगांव निवासी एक वृद्ध की पोल्ट्री फार्म पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पैर में निशान के चलते परिजन सर्पदंश से मौत की बात कह रहे हैं। क्षेत्र के कम्हरिया बुजुर्ग निवासी जाकिर मोहम्मद (55) पुत्र मोहम्मद रजा गांव के बाहर पोल्ट्री फार्म बनाए हैं। रविवार रात नौ बजे घर से खाना खाकर पोल्ट्री फार्म पर सोने चले गए। सोमवार सुबह जब वह घर नहीं आये तो परिजन पोल्ट्री फार्म पर गए। देखा कि जाकिर बिस्तर पर पड़े थे। इसी दौरान उनको पैर में दो जगह काले निशान दिखे जिससे वहां मौजूद लोग कयास लगा रहे थे कि सर्पदंश से मौत हुई है। जिसके बाद परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए ही दफना दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन